‘सलाह तथा अन्य कहानियाँ’ में मेरी सात कहानियों को संकलित किया गया है। यह मेरी दूसरी किताब है जो ई-बुक संस्करण में आयी है। आम-जनजीवन से जुड़ी यह कहानियाँ हैं। इनमें से कुछ कहानियाँ पत्रिकाओं में और ऑनलाइन पोर्टलों पर इधर-उधर प्रकाशित हुई थीं। इधर एक साथ संकलित करके इन्हें प्रकाशित किया गया है।
संग्रह में निम्न कहानियाँ संकलित हैं:
- सलाह
- क्रांतिकारी
- खुरचन
- हाथी के दाँत
- कुर्सीधार
- पुनरावृत्ति
- गुंजन
पुस्तक लिंक: अमेज़न