किस बात की है जल्दी,
विकास नैनवाल ‘अंजान’
तू ठहर जरा,
बैठ चाय पीते हैं,
दो बाते करते हैं।

अपने विषय में बात करना बेहद अजीब होता। मैं कौन हूँ? एक इंसान जो हर दिन अपने को सुधारने की कोशिश करता रहता है। मेरे अन्दर कई पूर्वग्रह हैं जिनसे निजात पाने की कोशिश करता रहता हूँ। कई कमियाँ हैं जिन्हें दूर करने की कोशिश करता रहता हूँ।
नाम विकास नैनवाल है। मूलतः पौड़ी गढ़वाल से हूँ। और आजकल गुडगाँव में रैनबसेरा है। पढ़ाई से कम्प्यूटर इंजिनियर हूँ। पर साहित्य के प्रति रुचि ने इस क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया है।अब फ्रीलांस अनुवादक/संपादक/प्रूफरीडर/सॉफ्टवेयर डेवलपर हूँ। कुछ लिखते रहने की भी चाह है।
घूमना, पढ़ना पसंद है। आजकल जिधर घूमने जाता हूँ उस सफ़र को दर्ज करने का फितूर भी सवार है।
ये वेबसाइट मेरे ऐसे ही विचारों को रखने का माध्यम है। जब मन किया लिख लिया, जिस विषय ने लिखने के लिए प्रेरित किया उसके ऊपर लिख लिया।
इस वेबसाइट के अलावा निम्न वेबसाइटों पर भी मैं लिखता रहता हूँ:
मुझसे संपर्क करना चाहें तो आप माध्यक से सकते हैं:
ईमेल: nainwal.vikas@gmail.com
सोशल मीडिया: फेसबुक | ट्विटर | इंस्टाग्राम
प्रकाशित रचनाएँ
ऑनलाइन मौजूद रचनाएँ
मेरी कई रचनाएँ ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइटों पर मौजूद हैं। यहाँ मैं उन रचनाओं के नाम दे रहा हूँ। आप नाम पर क्लिक करके उन्हें पढ़ सकते हैं। उम्मीद है यह रचनाएँ आपको पसंद आएँगी। आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
कहानियाँ
- मिसएडवेंचर्स ऑफ़ तोताराम #१
- मिसएडवेंचर्स ऑफ तोताराम #2
- खुरचन
- पुनरावृत्ति
- बदलाव
- The Woman
- सलाह
- रैबार
- बारिश
- बुक लवर
- सयाली
- सॉरी
- प्रेम गीत
- खबेस
- गुंजन
अनुवाद
लिखने के साथ साथ मुझे अनुवाद करने का शौक भी है। कुछ उपन्यासों के अनुवाद हिंदी में किए हैं जिनकी जानकारी आपको ‘मेरी किताबें’ वाले सेक्शन में मिल जाएगी। कुछ अनूदित की हुई रचनाएँ ऑनलाइन भी मौजूद हैं। मेरे द्वारा अनूदित कहानियाँ और लेख आप निम्न सूचियों में दिए नामों पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
कहानियाँ