जून 2024 बुक हॉल

Book Haul - June 2024

कुछ महीने ऐसे होते हैं जहाँ ऐसे संयोग हो जाते हैं कि घर में आने वाली किताबों की संख्या आम महीनों की तुलना में काफी अधिक हो जाती है। ऐसा जब होता है तब मुझे उस महीने की खरीद यहाँ साझा करना अच्छा लगता है।

गुजरा जून भी ऐसा ही महीना था। इस दौरान मैंने अमेज़न में की जाने वाली अपनी नॉर्मल खरीददारी तो करी ही साथ ही राजकमल द्वारा आयोजित ऑनलाइन पुस्तक मेले में जाकर भी काफी कुछ खरीद लिया। जी हाँ, कोरोना के समय से ही राजकमल प्रकाशन हर वर्ष ऑनलाइन पुस्तक मेला करवाता है। इस दौरान राजकमल प्रकाशन समूह, जिसमें लोकभारती, राधा कृष्ण भी आते हैं, द्वारा प्रकाशित पुस्तकों पर अच्छी खासी छूट पाठकों को दी जाती है। इस वर्ष यह पुस्तक मेला 21 जून से 30 जून के बीच चला। मेले की खास बात ये थी कि इस दौरान रात ग्यारह से बारह बजे के बीच में एक निर्धारित पुस्तक श्रेणी पर प्रकाशन द्वारा 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी। इस घंटे को प्राइम आवर कहा गया था और मैंने भी इसका काफी फायदा उठा। इस दौरान मैंने तीन बार में किताबें मँगवाई। जहाँ पहली बार में 30 से 35 प्रतिशत डिस्काउंट मुझे मिला वहीं बाकी की दो बार में काफी किताबें 50 प्रतिशत तक की छूट पर मुझे मिल गयी।

चलिए अब ज्यादा देर न करते हुए देखते हैं वो कौन कौन इस किताबें थी जो इस मेले से मँगवाई गयी।

पहली खरीद

राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेले की पहली खरीद जून 23 2024 को की गयी। इसमें जो किताबें थीं वो निम्न थीं:

राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेला 2024 की पहली खेप
जून बुक हॉल: राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेला 2024 की पहली खरीद
  1. खरीदी कौड़ियों के मोल -1 – बिमल मित्र | अनुवाद: | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  2. खरीदी कौड़ियों के मोल 2 – बिमल मित्र | अनुवाद: | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  3. मेरी तिब्बत यात्रा – राहुल सांकृत्यायन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  4. सूर्य प्रणाम – बिमल दे | अनुवाद: दिलीप कुमार बनर्जी | पुस्तक लिंक: अमेज़न

दूसरी खरीद

राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेला 2024 से दूसरी खरीद 29 जून की रात को की गयी। इस बार जो किताबें मँगवाई गयी वो निम्न थीं:

राजकमल ऑनलाइन बुक फेयर 2024 की दूसरी खेप
जून बुक हॉल: राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेला 2024 की दूसरी खरीद
  1. रोकड़ जो मिली नहीं – बिमल मित्र | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  2. अहेर – संजीव | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  3. एक यहूदी लड़की की तलाश – पैट्रिक मोदिआनो | अनुवाद: युगांक धीर | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  4. जंगल – अमृत राय | पुस्तक लिंक: राजकमल प्रकाशन
  5. अतर – प्रत्यक्षा | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  6. 72 मील – अशोक वाटकर | अनुवाद: सुलभा कोरे | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  7. फिर सुबह होगी – बलवंत सिंह | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  8. ओक्का बोक्का – विनोद दुबे | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  9. चोट – चंदन पाण्डेय | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  10. पूरब की बेटियाँ – शैलजा पाठक | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  11. वह समय यह समय – कृष्णा सोबती | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  12. प्रार्थना – संजीव | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  13. होनी अनहोनी – बलवंत सिंह | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  14. आगामी अतीत – कमलेश्वर | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  15. नश्तर – हसन शाह | अनुवाद: अब्दुल बिस्मिल्लाह | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  16. भू-देवता – केशव रेड्डी | अनुवाद: जे एल रेड्डी | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  17. बोरूंदा डायरी – मालचंद तिवाड़ी | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  18. एक ज़िंदगी… एक स्क्रिप्ट भर – उपासना | पुस्तक लिंक: अमेज़न

तीसरी खरीद

राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेला 2024 से तीसरी खरीद 30 जून की रात को की गयी। इस बार जो किताबें मँगवाई गयी वो निम्न थीं:

राजकमल ऑनलाइन बुक फेयर 2024 से आयी तीसरी खेप
जून बुक हॉल: राजकमल ऑनलाइन पुस्तक मेला 2024 से आयी तीसरी खरीद
  1. नमस्ते समथर – मैत्रेयी पुष्पा | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  2. शहर से दस किलोमीटर – नीलेश रघुवंशी | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  3. सावरकर: काला पानी और उसके बाद – अशोक कुमार पाण्डेय | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  4. क़ब्ज़े ज़मा – शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी | अनुवाद: रिज़वानुल हक़ | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  5. नबीला और अन्य कहानियाँ – सारा राय | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  6. रानू और भानू – सुनील गंगोपाध्याय | अनुवाद: | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  7. समय अश्व बेलगाम – चंद्रकांता | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  8. कंथा – श्याम बिहारी श्यामल | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  9. गूँगी रुलाई का कोरस – रणेन्द्र | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  10. नंगा – सृंजय | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  11. अल्फा बीटा गामा – नासिरा शर्मा | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  12. उर्मिला – आशा प्रभात | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  13. कीर्तिगान – चंदन पाण्डेय | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  14. स्वप्न प्रेमी – दामोदर मावज़ो | अनुवाद: रमिता गुरव | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  15. आंधारी – नमिता गोखले | अनुवाद: प्रभात रंजन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  16. आइडिया से परदे तक – रामकुमार सिंह, सत्यांशु सिंह | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  17. दहन – मनोज रूपड़ा | पुस्तक लिंक: अमेज़न

राजकमल से हुई इस बड़ी खरीददारी, जो कि मुख्यतः जून के अंत में की गयी, के अलावा अमेज़न से भी जून के पूरे महीने कुछ न कुछ मँगवाता रहा। इस बार एक गड़बड़ भी हुई। चूँकि मेरे पास प्राइम है तो अलग अलग जगह मैं उससे डिलिवरी करवाता रहता हूँ। ऐसे में कुछ किताबें किसी दूसरे पते में चली गयीं। फिर जिधर वो गयीं उधर इस बाबत इन्फॉर्म किया और कहा कि वो तब तक उन्हें पढ़ लें। जब मेरा उधर का चक्कर लगेगा तो मैं उन्हें ले लूँगा। अब अगस्त में शायद उधर जाना होगा तो तब वो किताबें ले ली जाएँगी। चलिए अब ज्यादा देर न करते हुए देख लेते हैं कि कौन कौन सी किताबें अमेज़न से ली गयीं:

वो किताबें जो दूसरे जगह चली गयी थीं:

जून 2024 बुक हॉल - अमेज़न से मँगवाई किताबें
जून 2024 बुक हॉल – अमेज़न से मँगवाई किताबें जो दूसरे पते पर चली गयीं थी
  1. दुनिया रंग बिरंगी – अनंत गोपाल शेवड़े | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  2. कार्निवाल – कृश्न चन्दर | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  3. आग और गुलाब – प्रेम बाजपेयी | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  4. एक शहर की मौत – अमृता प्रीतम | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  5. बंदूक और बीन – रांघेय राघव | पुस्तक लिंक: अमेज़न

वो किताबें जो मेरे पते पर आयीं:

जून 2024 बुक हॉल - अमेज़न से मँगवाई किताबें जो मेरे पते पर ही आयीं
जून 2024 बुक हॉल – अमेज़न से मँगवाई किताबें जो मेरे पते पर ही आयीं
  1. Bradbury Classic Stories 1 – Ray Bradbury | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  2. Flight or Flight – Stephen King and Bev Vincent (Editors) | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  3. Yellow Face – Rebecca F Kuang | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  4. More than you’ll ever know – Katie Gutierrez | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  5. A house of Rain and Snow – Sirjato Bandyopadhyay | अनुवाद: Maharaghya Chakraborty | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  6. दिल दौलत दुनिया – कृश्न चन्दर | | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  7. सच और झूठ – मन्मथनाथ गुप्त | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  8. गूँगे देवता – कृश्न चन्दर | | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  9. समय साक्षी है – हिमांशु जोशी | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  10. निन्नी – राजेन्द्र यादव | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  11. झरोखा – दत्त भारती | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  12. काग भुसण्ड – राजीव तनेजा | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  13. The Misadventures of a Diamond Thief – Lubaina Bandukwala | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  14. Three of Diamonds – Anthony Horowitz | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  15. Bad Witch Burning – Jessica Lewis | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  16. Framed – Surender Mohan Pathak | पुस्तक लिंक: अमेज़न

तो ये थी वो किताबें जो मैंने जून 2024 में ली। अगर इक्का दुक्का किताबें दूसरे स्रोतों से आयी होंगी तो उनके बारे में मुझे इतना याद नहीं है। वैसे तो मैं अपनी बुक हॉल पोस्ट में ली गयी किताबों के विषय में इक्का दुक्का लाइन लिखता था लेकिन इस बार की खरीदी इतनी हो गयी कि ये करने लगूँगा तो पोस्ट कई मील लंबी हो जाएगी। फिर जब इन्हें पढ़ूँगा तो संक्षिप्त टिप्पणी तो इधर करूँगा ही। फिर भी अगर आपको कोई शीर्षक रुचिकर लगा है तो उसके साथ दिए गए लिंक पर जाकर उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपने इनमें से किसी पुस्तक को पढ़ा है? अगर हाँ तो वो कौन कौन सी थी? क्या आप इनमें से किसी को पढ़ना चाहेंगे? अगर हाँ, तो टिप्पणी करके मुझे अवश्य बताइएगा।

आपने हाल फिलहाल में कौन कौन सी पुस्तकें खरीदी? पुस्तक के नाम कमेंट्स के माध्यम से अवश्य साझा कीजिएगा। क्या पता मेरा भी उन्हें लेने का मन कर जाए।

About विकास नैनवाल 'अंजान'

मैं एक लेखक और अनुवादक हूँ। फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम में रहता हूँ। मैं अधिकतर हिंदी में लिखता हूँ और अंग्रेजी पुस्तकों का हिंदी अनुवाद भी करता हूँ। मेरी पहली कहानी 'कुर्सीधार' उत्तरांचल पत्रिका में 2018 में प्रकाशित हुई थी। मैं मूलतः उत्तराखंड के पौड़ी नाम के कस्बे के रहने वाला हूँ। दुईबात इंटरनेट में मौजूद मेरा एक अपना छोटा सा कोना है जहाँ आप मेरी रचनाओं को पढ़ सकते हैं और मेरी प्रकाशित होने वाली रचनाओं के विषय में जान सकते हैं।

View all posts by विकास नैनवाल 'अंजान' →

4 Comments on “जून 2024 बुक हॉल”

  1. मैरा पढ़ना लगभग छूट गया था, आपसे प्रेरित होकर मैं ने सुबह-शाम थोड़ा पढ़ना चालू किया है हाल ही में परसाई रचनावली पड़ रहा हूं।

  2. Wow, wow!!
    So good to see Prem Bajpayee’s name here. I remember reading one of his books called Aahuti many, many, many years ago (a filmy story, double role and all that but I enjoyed reading that book).

    I’m particularly looking forward to reading your reviews of: A House of Rain and Snow, Ek Yahudi Ladki Ki Talash and Carnival.

    Happy Reading!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *