मनुष्य से पहले: J से Jelly Fish

 

पिछली पोस्ट में हमने कीटों के विषय में पढ़ा। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि पोस्ट्स की यह शृंखला ब्लॉगचैटर के ईवेंट ब्लॉगचैटर A2Z-2022 का हिस्सा तो इसमें अक्षरों का भी ध्यान रखना पड़ता है। आज का अक्षर है ‘J’ तो सोचा क्यों न जेलीफिश के बारे में बात की जाए। 

जेलीफिश क्या होती है?

जेली फिश स्रोत: पिक्साबे 

अक्सर जेलीफिश समुद्र में तैरने वाले जीवों को कहा जाता है जिनका एक सिरा छतरी नुमा घंटी (umbrella shaped bell) जैसा होता है और उस हिस्से से कई तन्तु (tentacles) निकले हुए होते हैं। जहाँ घंटी नुमा शरीर इन्हें आगे धकलेने के काम आता है वहीं इनके तुंतुओ में डंक होते हैं जो कि शिकार को मारने या शिकारी से बचने के काम आते हैं।  यह मुख्यतः मेड्युसोज़ोआ (Medusozoa) या  नाइडेरिया ( Cnidaria) संघ के सदस्य होते हैं। 
अब तक जेली फिश की 2000 प्रजातियाँ पहचानी गई हैं लेकिन ऐसा समझा जाता है कि इनकी 3 लाख से ऊपर प्रजातियाँ हो सकती हैं। जहाँ सबसे छोटी जेलीफिश (आईरुकांडजी – Irukandji ) एक क्यूबिक सेंटीमीटर लंबी होती है वहीं सबसे बड़ी जेलीफिश (लायन्स मेन जेलीफिश – lion’s mane jellyfish) की घंटी वाला हिस्सा 7 फीट तक लंबा और तन्तु 120 फीट तक लंबे हो सकते हैं। वहीं जेलीफिश की एक प्रजाति (टुरिटोप्सिस डोहरनी – Turritopsis dohrnii) ऐसी होती है जिसे अमर जेलीफिश कहा जाता है। यह जेलीफिश जब बीमार या मौत के करीब होती है तो या पर्यावरण के कारण किसी परेशानी में होती है तो यह अपनी कोशिकाओं में बदलाव कर पॉलिप  स्टेज (बचपन के रूप) में तब्दील हो जाती है। यहाँ से वह फिर वयस्क होने तक का सफर करती है। वैसे तो सैद्धांतिक तौर पर यह जेलीफिश ये बदलाव अनगिनत बार कर सकती है लेकिन ज्यादातर कर नहीं पाती हैं। उससे पहले ही वह शिकार बन जाती हैं या बीमारी के कारण ये बदलाव पूरी तरह से नहीं हो पाता है। 

कितने पुराने हैं जेलीफिश? 

वैज्ञानिकों का मानना है कि जेलीफिश कम से कम 50 करोड़ साल पहले धरती पर मौजूद थे। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि हो सकता है 70 करोड़ साल पहले धरती पर आ गए हो। 
चीन में पाए गए 63 से 57 करोड़ साल पुराने कॉन्यूलिरिडा साइफोजोआ (conulariid scyphozoan) के जीवाश्म जेली फिश के सबसे पुराने जीवाश्म माने जाते हैं। इसके अलावा यूटा  अमेरिका में 54 करोड़ साल पुराने जीवाश्म और ब्राजील में 50.5 साल पुराने जीवाश्म भी प्राप्त हो चुके हैं। 
यूटा अमेरिका में पाए गए जीवाश्म बाएँ तरफ और आधुनिक जेलीफिश बाएँ तरफ,स्रोत: लाइव साइंस

इन सभी जीवाश्मों से वैज्ञानिकों ने यह नतीजा निकाला है जी जेली फिश धरती का सबसे पुराना बहु अंगीय (ऐसे जीव जिनके अंदर कई अंग हों) जीव है। यह जीव डायनोंसौर से भी पुराने हैं और इनकी खास बात यह है इस दौरान कई जीव धरती से विलुप्त हो गए लेकिन ये आज भी बरकरार हैं। 

ब्लॉगचैटर A to Z के लिए लिखी हुई सभी पोस्ट्स निम्न लिंक पर जाकर पढ़ी जा सकती हैं:

About विकास नैनवाल 'अंजान'

मैं एक लेखक और अनुवादक हूँ। फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम में रहत हूँ। मैं अधिकतर हिंदी में लिखता हूँ और अंग्रेजी पुस्तकों का हिंदी अनुवाद भी करता हूँ। मेरी पहली कहानी 'कुर्सीधार' उत्तरांचल पत्रिका में 2018 में प्रकाशित हुई थी। मैं मूलतः उत्तराखंड के पौड़ी नाम के कस्बे के रहने वाला हूँ। दुईबात इंटरनेट में मौजूद मेरा एक अपना छोटा सा कोना है जहाँ आप मेरी रचनाओं को पढ़ सकते हैं और मेरी प्रकाशित होने वाली रचनाओं के विषय में जान सकते हैं।

View all posts by विकास नैनवाल 'अंजान' →

3 Comments on “मनुष्य से पहले: J से Jelly Fish”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *